Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क La Guardia एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर कनाडा प्लेन रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट (LaGuardia Airport) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान टैक्सी करते समय रनवे पर खड़े एक दमकल वाहन (Ground Vehicle) से जोरदार तरीके से टकरा गया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 23, 2026

Air Canada Plane Accident: सोमवार, 23 मार्च को न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ। एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस टक्कर में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

India-China कनेक्टिविटी में सुधार: बीजिंग और दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट दोबारा शुरू करेगा एअर चाइना

फ्लाइट्स पर रोक

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने नोटिस जारी कर सभी फ्लाइट्स पर ग्राउंड स्टॉप लगा दिया है। यानी फिलहाल कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सकेगा। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है और टेकऑफ व लैंडिंग दोनों रोक दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें

इस हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विमान का क्षतिग्रस्त हिस्सा और मौके पर मौजूद राहत दल को देखा जा सकता है।

ला गार्डिया एयरपोर्ट की चुनौतियां

ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यह एयरपोर्ट पानी से घिरा हुआ है। रनवे छोटा है, जिससे टेकऑफ और लैंडिंग में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है।

पुराने हादसे

यह पहली बार नहीं है जब ला गार्डिया एयरपोर्ट पर ऐसा हादसा हुआ हो। अक्टूबर 2025 को टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे। एक विमान का पंख दूसरे के कॉकपिट से जा टकराया था। अक्टूबर 2016 को तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को ले जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में घुस गया था।

ला गार्डिया एयरपोर्ट पर हुआ यह हादसा सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन की चुनौतियों को उजागर करता है। एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान की टक्कर से कई लोग घायल हुए हैं और फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया है। जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

वैश्विक मंच पर ईरान पर वार: नेतन्याहू बोले– दुनिया की सुरक्षा को बड़ा खतरा, दिखाए प्रमाण