Swachh Bharat Mission: तिरुवनंतपुरम ने शहरी सफाई में तकनीकि क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 के तहत नगर निगम ने उच्च जोखिम वाले इलाकों में नहर की सफाई के लिए AI-पावर्ड रोबोट तैनात किया है। इस पहल का मकसद ऐसे स्थानों पर सफाई सुनिश्चित करना है, जहां इंसनों के लिए पहुंचना मुश्किल या खतरनाक हो।
Kerala Name Change: राज्य के नाम को बदलने पर मुहर, अब आधिकारिक दस्तावेजों में होगा ‘केरलम’
G-SPIDER सिस्टम: AI तकनीक से लैस रोबोटिक समाधान
आपको बता दें कि, नगर निग ने G-SPIDER नामक रोबोट को लागू किया है, जो जेनेरोबोटिक इनोवेशंस द्वारा विकसित किया गया है। यह रोबोट केबल-ड्रिवन पैरेलल रोबोटिक्स आर्किटेक्चर पर काम करता है और मशीन विज़न व सेंसर इंटेलिजेंस का उपयोग करके जमा हुए कचरे का पता लगाता है। रोबोट खतरनाक इलाकों में इंसानों की जगह लेता है और कचरा निकालता है।
इस रोबोट में फाइव-डिग्री-ऑफ-फ्रीडम मैकेनिज्म और बायोमिमेटिक क्लॉ-टाइप ग्रैबर लगाया गया है, जो अनियमित और भारी कचरे को भी सुरक्षित तरीके से उठाने में सक्षम है। यह सिस्टम वास्तविक समय में अलग-अलग प्रकार के कचरे और ढांचे की जटिलताओं की पहचान कर अपनी सफाई प्रक्रिया को बदल सकता है।
PM मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़, जदयू दफ्तर में विरोध प्रदर्शन; नीतीश के राज्यसभा जाने पर नाराज़गी
खतरनाक कार्यों में सुरक्षा और दक्षता

लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट मिनिस्टर एम. बी. राजेश ने बताया कि इस पहल के आने से वर्कर्स को खतरनाक और गंदे माहौल में जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। रोबोटिक सफाई न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है बल्कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी और वेस्ट मैनेजमेंट स्टैंडर्ड को भी मजबूत बनाती है।
साफ किए गए कचरे को सीधे कलेक्शन गाड़ियों में भेजा जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया हैंड्स-फ्री और सुरक्षित हो जाती है। यह बदलाव तिरुवनंतपुरम की नहर सफाई में आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सस्टेनेबल और स्केलेबल मॉडल
G-SPIDER रोबोट एक स्केलेबल और रेप्लिकेबल मॉडल के रूप में कार्य करता है। इसका उपयोग केवल तिरुवनंतपुरम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में अन्य उच्च जोखिम वाले नहर और ड्रेनेज नेटवर्क में भी इसे अपनाया जा सकता है। इस पहल से यह संदेश जाता है कि कैसे राज्य और नगर निगम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शहरी सैनिटेशन को सुरक्षित, आधुनिक और सस्टेनेबल बना सकते हैं।
साइबर वॉर में AI टूल का आगाज, RBI का MuleHunter फर्जी बैंक खातों को करेगा खत्म
स्मार्ट शहरों की दिशा में एक कदम
AI-पावर्ड रोबोटिक सफाई तंत्र से न केवल कर्मचारियों की जिंदगी सुरक्षित होती है, बल्कि शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनता है। स्वच्छ भारत मिशन के विज़न के अनुरूप, इस तरह के तकनीकी नवाचार यह दिखाते हैं कि कैसे स्मार्ट समाधान अपनाकर शहरों को साफ, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकता है। तिरुवनंतपुरम में G-SPIDER रोबोट की सफलता से यह भी संकेत मिलता है कि भारत के अन्य शहर और राज्य भी इस तरह के इनोवेटिव और सुरक्षित सफाई समाधान को अपनाकर शहरी जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं।










