AI-India Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 5 बजे भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा।
पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस समिट में दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।
एआई का राष्ट्रीय प्रदर्शन
इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 भी इसी समिट के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। जिसमें 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे। 13 कंट्री पवेलियन होंगे जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इसमें ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थान, रिसर्च संगठन, केंद्र और राज्य सरकारें तथा अंतरराष्ट्रीय पार्टनर शामिल होंगे।
पहले दिन का फोकस: रोड सेफ्टी
समिट के पहले दिन का मुख्य विषय रोड सेफ्टी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग है। इसमें चर्चा होगी कि एआई किस तरह भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बना सकता है। क्रैश पैटर्न को समझने और जोखिम का अनुमान लगाने पर जोर दिया जाएगा। प्रोएक्टिव इंटरवेंशन और सुरक्षित मोबिलिटी के लिए डेटा-ड्रिवन समाधान पेश किए जाएंगे। ड्राइवर ट्रेनिंग और हाइपरलोकल मॉडल के विकास में एआई एप्लिकेशन की भूमिका पर विचार किया जाएगा।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां देश अपनी तकनीकी क्षमता और नवाचार को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। यह आयोजन न केवल एआई इकोसिस्टम को मजबूत करेगा बल्कि भारत को टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
त्योहार में लापरवाही पड़ेगी महंगी: होली पर बिना टिकट सफर करने वालों से वसूले जाएंगे दोगुने पैसे









