AI Impact Summit 2026 के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, जानें किन रास्तों से बचें

AI Impact Summit 2026 के चलते दिल्ली में विशेष ट्रैफिक प्रबंध लागू किए गए हैं। भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। VVIP मूवमेंट और सम्मेलन के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। जानिए किन मार्गों से बचें और किन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 15, 2026

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI Impact Summit 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस वैश्विक सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रमुख सड़कों पर यातायात सीमित या डायवर्जन रहेगा। दिल्ली वासियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें, ताकि जाम और अन्य परेशानियों से बचा जा सके।

Delhi News: DU नॉर्थ कैंपस में महिला पत्रकार पर हमले को लेकर मचा बवाल, देखें अलग-अलग प्रतिक्रिया

सम्मेलन में शामिल कौन-कौन शामिल?

AI Impact Summit 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, और OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल होंगी। अनुमान है कि लगभग 10 हजार विदेशी प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि लाखों लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इसे भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाला अहम आयोजन माना जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होगा। जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा जाएगा।

प्रभावित और वैकल्पिक मार्ग

अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, सी-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सिकंदर रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग और राजेश पायलट मार्ग।

Delhi News: DU प्रोटेस्ट में बढ़ा तनाव, महिला पत्रकार पर हमले से मचा बवाल

सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग

AI Impact Summit 2026
सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग
  • भैरों मार्ग: रिंग रोड (ITO-आश्रम) या प्रगति मैदान टनल
  • राजेश पायलट मार्ग: सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग
  • मथुरा रोड: सराय काले खां-आश्रम या लाला लाजपत राय मार्ग
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग: आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग और महर्षि रमन मार्ग

अन्य वैकल्पिक मार्गों में मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, सैन मार्टिन मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नीति मार्ग, न्याय मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और मान सिंह रोड शामिल हैं।

सुरक्षा और VVIP मूवमेंट

सम्मेलन के दौरान राजधानी में लगभग 10 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें से करीब 5 हजार ट्रैफिक पुलिस के जवान होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर रीयल-टाइम अपडेट जारी करेगी, ताकि नागरिक अपने रूट बदल सकें। मुख्य विदेशी प्रतिनिधि शहर के प्रमुख होटलों जैसे द ओबेरॉय, ताज महल, आईटीसी मौर्या और द लीला में ठहरेंगे, जिससे आसपास के इलाके में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।

Delhi News: दिल्ली में होटल से कूदने की घटना, लड़की की हालत गंभीर, मामले की जांच

स्कूल और परीक्षा केंद्र प्रभावित

भारत मंडपम के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 30 से अधिक स्कूलों पर विशेष ट्रैफिक योजना लागू रहेगी। VVIP मूवमेंट रूट पर 10 स्कूल आते हैं, जिनमें बोर्ड परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। करीब 2,943 छात्र परीक्षा देंगे। इन स्कूलों तक वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं और शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की तैनाती कर दी है, ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।