Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार देर शाम से ही नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी।
Kal Ka Mausam: तूफानी बारिश या गर्मी का कहर? दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम
शनिवार का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने शनिवार, 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज में भी बादलों का डेरा है और दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
ऑरेंज और येलो अलर्ट

- ऑरेंज अलर्ट: लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी और श्रावस्ती में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
- येलो अलर्ट: आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, बरेली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और प्रयागराज में हल्की बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।
तापमान में गिरावट
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में तेजी से कमी आई है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है। न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।
Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा हाल
किसानों पर असर
अप्रैल महीने में गेंहू और अन्य फसलों की कटाई होती है, लेकिन अचानक आई आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जनहानि की खबरें
मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह से चित्रकूट और वाराणसी समेत कई जगहों पर हादसे हुए हैं। बिजली गिरने से दो किशोर और एक महिला की मौत हो गई है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी










