OpenAI का पहला हार्डवेयर लॉन्च, ChatGPT कीबोर्ड के बाद अब आया AI बास्केटबॉल

OpenAI ने इस सप्ताह अपना पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो एक मिनी कीबोर्ड है और उसकी कीमत 230 अमेरिकी डॉलर है. इसके साथ ही कंपनी ने एक चैटजीपीटी के ब्रांडनेम के साथ बास्केटबॉल को भी लॉन्च किया है. इसकी जानकारी टेकक्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है. बास्केटबॉल पर लिखा है कि Pause. Play. Promp, जो कंपनी के कैंपेन का हिस्सा है. रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी का मकसद लोगों को डिजिटल स्क्रीन से ब्रेक देना और आउटडोर गेम के लिए प्रोत्साहित करना है. हालांकि OpenAI की वेबसाइट पर इस Pause. Play. Prompt कैंपन का कोई जिक्र

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

OpenAI ने इस सप्ताह अपना पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो एक मिनी कीबोर्ड है और उसकी कीमत 230 अमेरिकी डॉलर है. इसके साथ ही कंपनी ने एक चैटजीपीटी के ब्रांडनेम के साथ बास्केटबॉल को भी लॉन्च किया है. इसकी जानकारी टेकक्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है.

बास्केटबॉल पर लिखा है कि Pause. Play. Promp, जो कंपनी के कैंपेन का हिस्सा है. रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी का मकसद लोगों को डिजिटल स्क्रीन से ब्रेक देना और आउटडोर गेम के लिए प्रोत्साहित करना है. हालांकि OpenAI की वेबसाइट पर इस Pause. Play. Prompt कैंपन का कोई जिक्र नहीं है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT बास्केटबॉल की कीमत 70 डॉलर (करीब 6,756 रुपये) है, यानी GPT-5 के लगभग 5.6 करोड़ इनपुट टोकन के बराबर है. यह बास्केटबॉल असल में  100 परसेंट रबर से तैयार की गई है, जो मौसम की मार भी झेल सकती है.

स्क्रीन टाइम घटाना चाहिए
यहां सिर्फ ओपनएआई ही नहीं है, जो चाहती है कि लोगों को अपना स्क्रीन टाइम घटाना चाहिए और घर के बाहर निकलकर गेम खेलना चाहिए. दुनिया में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर के अलावा और भी टेक कंपनियां हैं, जो चाहती हैं कि लोगों को स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए.

मोबाइल मैन्युफैक्चरर भी देते हैं खास फीचर
आज के समय में बहुत से मोबाइल मैन्युफैक्चरर ये बताते हैं कि पूरे दिन में उन्होंने कितने समय तक मोबाइल देखा है. इसमें यूट्यूब, सोशल मीडिया ऐप और वॉट्सऐप आदि की जानकारी देते हैं.

गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐप्स भी मौजूद
डिजिटल डिटॉक्स या स्मार्टफोन से कुछ देर के लिए दूरी बनाने के लिए ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर कुछ खास ऐप्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके स्मार्टफोन बार-बार चेक करने की आदत को दूर किया जा सकता है.

नोटिफिकेशन्स को ऑफ कर दें
स्मार्टफोन को बार-बार चेक करने की आदत को खत्म करना चाहते हैं, तो मोबाइल पर आने वाले नोटिफिकेशन्स पर कंट्रोल करना होगा. स्मार्टफोन की बढ़ती लत को कम करने के लिए जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आने वाले नोटिफिकेशन्स को ऑफ करना होगा.  
 

2