दो पत्नियों के बाद तीसरी ‘जूली’ के साथ भागा पति, 4 बच्चों की मां पहुंची SP के दरबार

जहानाबाद  बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख़्स ने अपनी 2 बीवियों को छोड़कर तीसरी के साथ फरार हो गया. जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला गुरुवार का है. अब इस बात को लेकर दोनों पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन देने पहुंची हैं. सोचने वाली बात यह है कि दोनों बीवी से दो बेटे और दो बेटी हैं, लेकिन तीसरी बीवी जूली के साथ भागने वाली के पास भी 2 बच्चे हैं. अब पुलिस से मदद को लेकर दोनों पत्नियां पुलिस

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जहानाबाद
 बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख़्स ने अपनी 2 बीवियों को छोड़कर तीसरी के साथ फरार हो गया. जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला गुरुवार का है. अब इस बात को लेकर दोनों पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन देने पहुंची हैं. सोचने वाली बात यह है कि दोनों बीवी से दो बेटे और दो बेटी हैं, लेकिन तीसरी बीवी जूली के साथ भागने वाली के पास भी 2 बच्चे हैं. अब पुलिस से मदद को लेकर दोनों पत्नियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हैं. इससे पूर्व नगर थाना भी गईं थी। 

दरअसल, मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित मलहचक मोड़ का है. 15 साल पहले राजू लाल की शादी हिंदू रीति रिवाज से शकूराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रिंकू देवी के साथ शादी हुई थी. जीवन शुरुआत में सब सही चल रहा था. दो बेटे भी हुए. पति शुरुआत से होटल में काम करता था. होटल में काम के दौरान ही एक और महिला से प्रेम प्रसंग हो गया. बाद में उस महिला के साथ भी फरार हो गया. इसके बाद बहुत लड़ाई झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में किसी तरह पहली पत्नी, दूसरी पत्नी के साथ शादी करवाने को राजी हो गई। 

अब दो बीवी को छोड़कर तीसरी के साथ फरार 
जानकारी के अनुसार, राजू लाल 45 साल का है और 8 साल पहले दूसरी पत्नी खुशबू देवी से भी शादी हो गई. किसी तरह दोनों पत्नियां साथ में रहने लगे. दूसरी से दो बेटी भी हुई। 

4 दिन का बंधा हुआ था दिन
पीड़िता के अनुसार, दोनों पत्नी रिंकू देवी और खुशबू देवी को लेकर मलहचक मोड़ पर किराए पर रखता था. साथ ही दोनों को 4-4 दिन समय देता था. इस पर पहली पत्नी तैयार हो गई. इसके बाद दोनों का खर्च जुटाने का कार्य कर रहा था. हालांकि, शुरू में गलत आचरण के पति राजू लाल ने होटल में ही काम करते हुए एक और महिला के साथ बात करना शुरू कर दिया. पहली पत्नी को भनक लगी तो मोबाइल में चेक करना शुरू कर दिया. कुछ -कुछ ऐसा लगने पर पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ. इसी कड़ी में बुधवार को होटल में काम करने के दौरान ही युवक साथ ही काम कर रही महिला जूली के साथ फरार हो गया। 

चार बच्चों का पिता है राजू लाल
पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि हम इंसाफ को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हुए हैं. इससे पहले नगर थाना भी गया. हमारे साथ में दूसरी पत्नी भी मौजूद है. दोनों से चार बेटे बेटी हैं. अब वो तीसरी के साथ फरार हो गया है. हमलोगों को धोखा देकर इस प्रकार से कार्य कर रहा है तो कैसे बर्दाश्त करेंगे. अपने पति के खिलाफ केस करेंगे और उसे सजा दिलवाएंगे. इसी उम्मीद से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं। 

‘दो दिन से भूखे हैं हमलोग’
वहीं, दूसरी पत्नी खुशबू देवी ने बताया कि हमने ऐसा इंसान तो देखा ही नहीं है. दो पत्नी को साथ रखने के बाद तीसरी के साथ फरार हो गया है. ऐसे में पहले से हमलोग परेशान हैं और दो दिन से भूखे हैं और छोटे- छोटे बच्चे घर पर हैं. इंसाफ की गुहार लगाने को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई हुई हैं। 

2