सन्डे मार्केट में अवैध दुकानों पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर कार्रवाई के साथ दी अंतिम चेतावनी

दुर्ग भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. सुबह 8 बजे से ही निगम प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर मौके पर जेसीबी के साथ अतिक्रमण को हटाया. दरअसल, भिलाई के सुपेला में हर रविवार को बाजार सजता है. सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भिलाई नगर निगम द्वारा कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन चेतावनी मिलते ही व्यापारी अपना व्यापार हटा लेते हैं. लेकिन फिर अतिक्रमण कर वे व्यापार करने लगते हैं. अतिक्रमण की वजह से व्यस्ततम मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है.

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दुर्ग

भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. सुबह 8 बजे से ही निगम प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर मौके पर जेसीबी के साथ अतिक्रमण को हटाया.

दरअसल, भिलाई के सुपेला में हर रविवार को बाजार सजता है. सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भिलाई नगर निगम द्वारा कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन चेतावनी मिलते ही व्यापारी अपना व्यापार हटा लेते हैं. लेकिन फिर अतिक्रमण कर वे व्यापार करने लगते हैं. अतिक्रमण की वजह से व्यस्ततम मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है.

इस बार पहले ही दुकान के सामने पैसे लेकर अवैध तरीके से दुकान खुलवाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए चूने से एरिया मार्क कर दिया गया था. इसके बाद आज सुबह निगम अमला जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जों को हटाने का काम किया. इसके साथ फिर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अब यदि अतिक्रमण हुआ तो भारी भरकम जुर्माना वसूला जायगा.

Leave a Comment

2