UP Politics: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने शुक्रवार, 18 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में हुई इस मुलाकात को अदिति सिंह ने शिष्टाचार भेंट बताया है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उनके बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में लगातार चल रही थीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इन अटकलों को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चा तेज हो गई है।
अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताई मुलाकात की वजह

बताते चले कि, अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई और इस दौरान रायबरेली सदर के समग्र विकास तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिला। विधायक की ओर से मुलाकात को पूरी तरह विकास और जनहित से जोड़कर पेश किया गया है।
बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच मुलाकात
आपको बता दे कि, अदिति सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं सामने आती रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह दावा किया जा रहा था कि वह बीजेपी में अपनी भूमिका को लेकर कथित तौर पर असंतुष्ट हैं और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बदल सकती हैं। हालांकि, इन चर्चाओं की पुष्टि अदिति सिंह की ओर से नहीं की गई थी।
कांग्रेस में वापसी के दावों पर पहले भी दे चुकी हैं सफाई

यह पहली बार नहीं है जब अदिति सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठे हो। इससे पहले भी उनके कांग्रेस में लौटने की खबरें सामने आई थी। हालांकि, अदिति सिंह इन चर्चाओं को खारिज कर चुकी हैं। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनके संभावित दल-बदल को लेकर कयास लगाए जाते रहे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इन चर्चाओं को नया संदर्भ मिल गया है।
सीएम योगी के कार्यालय ने भी साझा की मुलाकात की तस्वीर
अदिति सिंह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की तस्वीर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी सोशल मीडिया पर साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि लखनऊ में जनपद रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। तस्वीर सामने आने के बाद यूपी की राजनीति में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
रायबरेली सदर और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
अदिति सिंह के मुताबिक, मुलाकात के दौरान रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन-किन विशिष्ट परियोजनाओं या राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
रीता बहुगुणा जोशी ने भी कांग्रेस में वापसी की खबरों को नकारा

अदिति सिंह से जुड़ी कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच 18 सितंबर को बीजेपी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी कांग्रेस में लौटने से जुड़े दावों को खारिज किया था। ऐसे में एक ही समय के आसपास बीजेपी से जुड़े इन दोनों नेताओं को लेकर सामने आई कांग्रेस वापसी की चर्चाओं ने उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा बढ़ा दी है।
विधानसभा चुनाव से पहले अदिति सिंह को लेकर क्यों बढ़ी राजनीतिक हलचल?
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों और मुलाकातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। फिलहाल अदिति सिंह ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है और कांग्रेस में वापसी को लेकर किसी नए राजनीतिक फैसले की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से तस्वीर साझा होने के बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है।










