Adani-Blinkit Tie-Up: अडाणी और ब्लिंकिट की बड़ी साझेदारी, एयरपोर्ट पर अब मिनटों में सामान की डिलीवरी

अडाणी और Blinkit ने एयरपोर्ट डिलीवरी क्षेत्र में बड़ी साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को अब मिनटों में सामान मिलने की सुविधा मिलेगी। यह कदम देश में फास्ट डिलीवरी सेक्टर को बढ़ावा देगा। जानिए इस नई साझेदारी के फायदे और इसके कार्य करने के तरीके।

एयरपोर्ट पर अब मिनटों में सामान की डिलीवरी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Adani-Blinkit Tie-Up: हवाई यात्रा के दौरान अक्सर हम कुछ जरूरी सामान घर पर भूल जाते हैं या अंतिम समय में हमें कुछ विशेष चीजें चाहिए होता हैं, तो अब यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) के साथ एक ऐतिहासिक गठबंधन किया है। इस साझेदारी के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ डिलीवरी सेवा शुरू की गई है।

Gold-Silver Prices Crash: चांदी 13,000 रुपये सस्ती, सोने में भी भारी गिरावट, जानें 3 मुख्य कारण

देश में अपनी तरह की पहली ‘इन-टर्मिनल’ सेवा

आपको बता दें कि, अडाणी एयरपोर्टस ने बुधवार को इस अनूठी सेवा का औपचारित एलान किया। यह सेवा वर्तमान में मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 (T2) के घरेलू प्रस्थान (Domestic Departures) क्षेत्र में चालू हो गई है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय हवाई अड्डे के भीतर ऐप-आधारित डिलीवरी सिस्टम को सीधे एकीकृत किया गया है। अब यात्री अपनी फ्लाइट का इंतज़ार करते समय ब्लिंकिट ऐप के जरिए सामान ऑर्डर कर सकते हैं और वह कुछ ही मिनटों में उनके पास पहुँच जाएगा।

कहाँ और कैसे होगी डिलीवरी?

एयरपोर्ट पर अब मिनटों में सामान की डिलीवरी
एयरपोर्ट पर अब मिनटों में सामान की डिलीवरी

इस सर्विस की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुलभता है। यात्रियों को अपना ऑर्डर लेने के लिए कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं होगी। ब्लिंकिट के डिलीवरी प्रतिनिधि हवाई अड्डे के भीतर विभिन्न स्थानों पर सामान पहुँचाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • बोर्डिंग गेट: फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले अपना सामान प्राप्त करें।
  • लाउंज और फूड कोर्ट: आराम करते हुए या खाना खाते समय ऑर्डर मंगवाएं।
  • चुनिंदा पिक-अप पॉइंट्स: एयरपोर्ट के भीतर निर्धारित केंद्रों पर भी डिलीवरी ली जा सकती है।

MG की नई पावरफुल SUV, Tata और Mahindra को देगी कड़ी टक्कर

क्या-क्या मंगवा सकेंगे यात्री?

इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों की लगभग हर छोटी-बड़ी ज़रूरत को पूरा करना है। उपलब्ध वस्तुओं की सूची काफी विस्तृत है:

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: चार्जर, केबल, पावर बैंक या ईयरफोन्स।
  2. यात्रा की ज़रूरतें: नेक पिलो, आई मास्क या ट्रैवल किट।
  3. पर्सनल केयर और बेबी केयर: डायपर, बेबी फूड या कॉस्मेटिक्स।
  4. मनोरंजन: किताबें और मैगजीन्स।
  5. खाद्य पदार्थ: स्नैक्स और अन्य डिब्बाबंद चीजें।

साझेदारी का उद्देश्य और लाभ

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के प्रवक्ता के अनुसार, इस पहल का मुख्य लक्ष्य यात्रियों के अनुभव को अधिक सुविधाजनक और तनावमुक्त बनाना है। एयरपोर्ट्स अब केवल ट्रांजिट पॉइंट नहीं रह गए हैं, बल्कि एक ‘लाइफस्टाइल हब’ में बदल रहे हैं। इस सेवा से यात्रियों के समय की बचत होगी और उन्हें अंतिम समय की अफरा-तफरी से मुक्ति मिलेगी। ब्लिंकिट के लिए भी यह एक रणनीतिक विस्तार है। हवाई अड्डे जैसे उच्च मांग वाले और व्यस्त क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कंपनी नए ग्राहक वर्ग तक पहुँच रही है। यह साझेदारी भारत में ई-कॉमर्स और विमानन क्षेत्र के भविष्य के लिए एक नया मानक स्थापित करती है।

Anil Ambani News: अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, LIC से ₹3750 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने दर्ज की FIR!