Abhijit Majumdar Death: जिंदगी की जंग हार गए अभिजीत मजूमदार, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Abhijit Majumdar Death: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही ओडिशा के संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिजीत मजूमदार का इलाज भुवनेश्वर स्थित एम्स में चल रहा था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और गालियों

Abhijit Majumdar Death

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 25, 2026

Abhijit Majumdar Death: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही ओडिशा के संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिजीत मजूमदार का इलाज भुवनेश्वर स्थित एम्स में चल रहा था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और गालियों का सामना

एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था इलाज

Abhijit Majumdar Death
जिंदगी की जंग हार गए अभिजीत मजूमदार

परिजनों और डॉक्टरों के मुताबिक, अभिजीत मजूमदार पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे। शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। इन बीमारियों के चलते उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।

इंडस्ट्री में शोक

अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर फैलते ही ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया। कई नामी कलाकारों, गायकों, संगीतकारों और फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजद के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने भी एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अभिजीत का जाना सिर्फ ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लिखा कि अभिजीत की धुनें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री को दी नई पहचान

11 सितंबर 1971 को जन्मे अभिजीत मजूमदार ने 2000 के दशक की शुरुआत में ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उस दौर में जब क्षेत्रीय सिनेमा नए प्रयोगों से गुजर रहा था, अभिजीत का संगीत लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ। उनकी धुनों में सादगी, गहराई और भावनाओं की सच्चाई साफ झलकती थी, जिससे आम दर्शक उनसे तुरंत जुड़ जाते थे। उन्होंने ओडिया फिल्मों के संगीत को एक नई दिशा और पहचान दी।

700 से ज्यादा गानों की रचना

Abhijit Majumdar Death
जिंदगी की जंग हार गए अभिजीत मजूमदार

अपने लंबे और सफल करियर के दौरान अभिजीत मजूमदार ने 700 से अधिक गानों को अपनी धुनों से सजाया। उन्होंने ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में यादगार संगीत दिया। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई एल्बम और अन्य क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया, जो आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं।

परिवार को छोड़ गए पीछे

निजी जीवन की बात करें तो अभिजीत मजूमदार अपने पीछे पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से परिवार, प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। ओडिया संगीत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनकी बनाई धुनें आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Border 2 box office collection day 2: सनी देओल की Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, Day 2 में भी जबरदस्त उछाल!