Abhijeet Bhattacharya: “रहमान सिर्फ खुद कमाना चाहते हैं…” अभिजीत भट्टाचार्य ने कह दी ये बड़ी बात

अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में ए. आर. रहमान पर तीखा हमला किया है। बॉलीवुड में उनके एक इंटरव्यू के बाद विवाद शुरू हो गया, जिसमें अभिजीत ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

अभिजीत भट्टाचार्य ने कह दी ये बड़ी बात

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 19, 2026

Abhijeet Bhattacharya: चाहे राजनीति का कोई मसला हो, आम जिंदगी की कोई समस्या हो या फिर फिल्मी दुनिया से जुड़ा कोई विवाद हो, अक्सर सब एक दूसरे पर बयानबाजी करने में पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला इन दिनो बॉलीवुड जगत से मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान को लेकर सुर्खियो में है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के बाद वे विवादों में घिर गए हैं। जिसको लेकर अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इनपर तीखा पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

Raj Kundra ED Bitcoin Investigation: बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, PMLA कोर्ट ने भेजा समन

अभिजीत का पलटवार

एक बातचीत के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि रहमान की वजह से इंडस्ट्री के कई म्यूजिशियंस बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रहमान ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अब संगीतकारों की जरूरत नहीं रह गई। अभिजीत का कहना है कि रहमान ने सबको यह संदेश दिया है कि संगीत अब लैपटॉप और तकनीक से ही तैयार हो सकता है, जिससे असली वाद्ययंत्र बजाने वाले कलाकार घर पर खाली बैठे हैं।

क्या कहा अभिजीत ने?

अपनी बात को विस्तार से बताते हुए अभिजीत ने कहा कि पहले गानों में एक साथ 100-100 और 50-50 वायलिन बजते थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘सुनो ना सुनो ना’ गाने में भी वायलिन का इस्तेमाल हुआ था। लेकिन अब रहमान की वजह से यह परंपरा खत्म हो गई है। उनका आरोप है कि रहमान ने तकनीक को प्राथमिकता देकर असली म्यूजिशियंस को किनारे कर दिया है।

म्यूजिशियंस को घर पर बैठाया गया

अभिजीत भट्टाचार्य ने कह दी ये बड़ी बात
अभिजीत भट्टाचार्य ने कह दी ये बड़ी बात

अभिजीत ने आगे कहा कि रहमान ने साफ कर दिया है कि जितना कमाएंगे, वह खुद कमाएंगे और म्यूजिशियंस की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रहमान को कोरस, वायलिन और फ्लूट तो चाहिए, लेकिन असली कलाकारों को काम नहीं दिया जा रहा। इस वजह से इंडस्ट्री के कई अनुभवी संगीतकार घर पर बैठे हैं और उनके पास कोई काम नहीं है।

King Release Date: रामायण से क्लैश टालने के लिए शाहरुख ने बदला गेम प्लान, जानें कब आएगी ‘किंग’

रहमान पर पहले भी लगे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब अभिजीत ने रहमान पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी उन्होंने रहमान पर आरोप लगाया था कि वे पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे सम्मानित लोगों को घंटों इंतजार कराते हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रहमान पर पलटवार किया था।

रहमान की सफाई

गौरतलब है कि रहमान अपने हालिया बयान पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं था। हालांकि, उनके बयान के बाद इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है और कई कलाकार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

Nikki Tamboli: सोशल मीडिया पर वायरल हुई निक्की की तस्वीरें, आंख पर पट्टी देख फैंस हुए हैरान