Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली फोटो आउट, कोर्ट मैरिज के बाद दूल्हा-दुल्हन का सादगी भरा लुक वायरल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्राट संग तीसरी शादी रचा ली है। दोनों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सादगी से रजिस्टर मैरिज की। इस निजी समारोह में उनके बच्चों के अलावा अंबानी परिवार और आशुतोष गोवारिकर जैसे दिग्गज शामिल हुए।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 5, 2026

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने अपनी जिंदगी के एक नए सफर का आगाज कर दिया है। 7 जुलाई को सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी संग कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों ने बेहद सादगी के साथ रजिस्टर मैरिज की। आमिर और गौरी का यह विवाह समारोह कहीं बाहर नहीं, बल्कि अभिनेता के मुंबई स्थित निजी आवास पर ही संपन्न हुआ। इस बेहद निजी और खास पल में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य और कुछ बेहद चुनिंदा करीबी दोस्त ही शरीक हुए। शादी संपन्न होने के तुरंत बाद अब सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

दूल्हा-दुल्हन के लुक में जंचे आमिर और गौरी

बताते चले कि, नवविवाहित जोड़े आमिर और गौरी की शादी की पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। पारंपरिक और शालीन परिधानों में दूल्हा और दुल्हन बने दोनों ही बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। चूंकि यह एक रजिस्टर मैरिज थी, इसलिए भव्य तामझाम की जगह सादगी और आत्मीयता को प्राथमिकता दी गई। तस्वीर में आमिर और गौरी के चेहरे पर एक-दूसरे का हाथ थामने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। इंटरनेट पर इस नई जोड़ी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

अंबानी परिवार और आशुतोष गोवारिकर ने दिया आशीर्वाद

आपको बता दे कि, आमिर खान और गौरी के इस मांगलिक उत्सव में सिनेमाई दुनिया और देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार की मौजूदगी रही। इस विवाह समारोह में मशहूर फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी धर्मपत्नी के साथ नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके साथ ही, देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने ‘अंबानी परिवार’ के सदस्य भी आमिर खान की इस तीसरी शादी के गवाह बनने और वर-वधू को अपना आशीर्वाद देने विशेष रूप से उनके घर पहुंचे।

आमिर खान का वैवाहिक इतिहास

यह तीसरा मौका है जब 5 साल की उम्र पार कर चुके आमिर खान दूल्हे के रूप में नजर आए हैं। इससे पहले अभिनेता ने अपनी पहली शादी 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता के साथ की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और आयरा खान हैं। हालांकि, 16 वर्षों के बाद साल 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर के जीवन में किरण राव की एंट्री हुई। उन्होंने साल 2005 में किरण संग दूसरी शादी रचाई, जिनसे उनका एक बेटा आजाद राव खान है। दिलचस्प बात यह है कि किरण के साथ भी उनका यह रिश्ता ठीक 16 साल चला और 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। हालांकि, आमिर का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों (एक्स-वाइफ्स) के साथ आज भी बेहतरीन और सम्मानजनक तालमेल है।

साल 2025 में आमिर ने आधिकारिक तौर पर कबूला था प्यार

अगर बात करें आमिर खान और उनकी नई जीवनसंगिनी गौरी के रिश्ते की, तो दोनों के बीच का जुड़ाव बेहद पुराना और गहरा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। दोनों के बीच एक लंबे समय तक गहरी दोस्ती और बेहतरीन बॉन्डिंग रही, जो वक्त के साथ प्यार में तब्दील हो गई। पिछले साल यानी २०२५ में आमिर खान ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर गौरी संग अपने इस प्रेम संबंध को सार्वजनिक और ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही इस कपल को अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों और बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ देखा जाने लगा था, जिसने आज शादी का रूप ले लिया है।