मोहाली में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, मेयर पद पर सरबजीत समाना, डिप्टी मेयर पदों पर भी कब्जा

मोहाली  मोहाली नगर निगम पर पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्ण नियंत्रण स्थापित करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर ली है। नगर निगम के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक में आप के सरबजीत सिंह समाना को मेयर, आरपी शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर तथा हरपाल सिंह चन्ना को डिप्टी मेयर चुना गया। चुनाव प्रक्रिया से पहले 50 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई, जिसके बाद मतदान कराया गया। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस ने चुनाव का

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोहाली 

मोहाली नगर निगम पर पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्ण नियंत्रण स्थापित करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर ली है। नगर निगम के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक में आप के सरबजीत सिंह समाना को मेयर, आरपी शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर तथा हरपाल सिंह चन्ना को डिप्टी मेयर चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया से पहले 50 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई, जिसके बाद मतदान कराया गया। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया।

मेयर पद के लिए सरबजीत समाना को 35 वोट मिले। इसी तरह आरपी शर्मा और हरपाल सिंह चन्ना को भी 35-35 वोट प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव में आप के 27 पार्षद ही निर्वाचित हुए थे, लेकिन विधायक कुलवंत सिंह की वोट सहित पार्टी उम्मीदवारों को 35 वोट मिले, जो चर्चा का विषय बना रहा।

नतीजों के बाद निगम कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्षदों ने सरबजीत समाना पर भरोसा जताया है और पंजाब सरकार शहर के विकास के लिए पूरा सहयोग देगी। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा अंब साहिब में माथा टेका।

2