Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत या धूप का सिलसिला! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

दिल्ली से बिहार तक मौसम अचानक क्यों बदलने वाला है? IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी। आखिर किन इलाकों में मिलेगी गर्मी से राहत और कहां बढ़ सकती हैं मुश्किलें? जानिए आज के मौसम का पूरा अपडेट और अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान।

गर्मी से मिलेगी राहत या धूप का सिलसिला!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 11, 2026

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का ताजा हाल।

Haryana News: हरियाणा में मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में शाम तक बदल सकता है मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम और रात के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लंबे समय से गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। खासतौर पर पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिहार में बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार के कई जिलों में आज मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पटना, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और लू से बढ़ी परेशानी

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में आज मौसम खराब रह सकता है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में भी शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और ऊना जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में मौसम पहले से ही खराब बना हुआ है। वैष्णो देवी क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही हैं और श्रीनगर, अनंतनाग, जम्मू तथा बारामूला सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में भी बारिश का असर

पंजाब के कई शहरों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, कपूरथला और पठानकोट जैसे जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम

राजस्थान में आज गर्मी और लू का असर बना रह सकता है, लेकिन 12 मई से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Weather Update 9 May 2026: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं