Aaj Ka Mausam: 8 घंटों के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

अगले 8 घंटे देश के कई राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। आखिर किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, कहां जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानिए पूरा मौसम अपडेट।

8 घंटों के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 4, 2026

Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। विशेष रूप से असम और गुजरात जैसे राज्यों में भारी वर्षा के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां लगभग 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत सहित कई राज्यों में आगामी दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। 4 अगस्त को देश के 19 राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: दिल्ली का मौसम लेगा यू-टर्न! IMD ने बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया

इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 से 6 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट लागू रहेगा। 4 अगस्त को अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के अलग-अलग समय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिक नमी के कारण उमस भी बनी रहेगी। 5 और 6 अगस्त को भी बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में 4 से 6 अगस्त तथा पूर्वी जिलों में 4 से 7 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इस अवधि में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में 4 अगस्त को कई स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 और 6 अगस्त को भी भारी वर्षा जारी रह सकती है। इस दौरान लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए विशेष सतर्कता

हिमाचल प्रदेश में 4 से 9 अगस्त तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी इसी अवधि के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है। विशेष रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जैसे जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

राज्य शासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर : मंत्री सिंह

पंजाब में भी बारिश और आंधी का असर

पंजाब में 4 से 6 अगस्त के बीच कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 4 अगस्त को कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।