गरीबी से करोड़पति बना ट्रैक्टर चालक, ₹10 करोड़ की लॉटरी से परिवार में जश्न

सिरसा  ट्रैक्टर चालक पृथ्वी सिंह ने कभी नहीं सोचा था कि एक ही रात में उसकी किस्मत बदल जाएगी. उसकी 10 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है. मामला हरियाणा के सिरसा का है, जहां पर ट्रक ड्राइवर ने लोहड़ी की लॉटरी में पहला इनाम जीता है. जानकारी के अनुसार, सिरसा जिला के रानियां में गाँव महम्दपुरिया में ट्रक चालक पृथ्वी सिंह ने पंजाब की लोहड़ी को लेकर लॉटरी टिकट खरीदा था. जैसे ही गांव में यह फैली तो ढोल-नगाड़ों के साथ लोग पहुंचे और परवार को बधाई दी. पृथ्वी सिंह दिहाड़ी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है. बताया जा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिरसा
 ट्रैक्टर चालक पृथ्वी सिंह ने कभी नहीं सोचा था कि एक ही रात में उसकी किस्मत बदल जाएगी. उसकी 10 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है. मामला हरियाणा के सिरसा का है, जहां पर ट्रक ड्राइवर ने लोहड़ी की लॉटरी में पहला इनाम जीता है.

जानकारी के अनुसार, सिरसा जिला के रानियां में गाँव महम्दपुरिया में ट्रक चालक पृथ्वी सिंह ने पंजाब की लोहड़ी को लेकर लॉटरी टिकट खरीदा था. जैसे ही गांव में यह फैली तो ढोल-नगाड़ों के साथ लोग पहुंचे और परवार को बधाई दी. पृथ्वी सिंह दिहाड़ी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है.

बताया जा रहा है कि पृथ्वी सिंह ने सिरसा के डबवाली के साथ पंजाब के किलियाँवाली गाँव से लॉटरी खरीदी थी और उसे पंजाब स्टेट लोहडी मकर संक्रांति बंपर-2026 में 10 करोड़ का इनाम निकला. पृथ्वी सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. परिवार में खुशी का माहौल है. पृथ्वी सिंह की पत्नी स्कूल में स्वीपर का काम करती है.

तीसरी बार खरीदा था टिकट

पृथ्वी सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैंने ये लॉटरी किलियांवाली गांव से ली थी और तीसरी बार मैंने ये लॉटरी खरीदी थी. वह बहुत खुश हैं औऱ इस पैसे से वह अपने सपने पूरे करेंगे और अपने बच्चों का भविष्य बनाऊंगा. पृथ्वी सिंह की पत्नी ने बताया कि मुझे बहुत ज्यादा खुशी है औ आज मेरे घर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह से हमारे घर में दस करोड़ रुपये की लॉटरी लगेगी. हम अपने बच्चों के सपने पूरा करेंगे.

लॉटरी लगने पर लोगों ने पृथ्वी सिंह को मिठाई खिलाई.

बताया जा रहा है कि पथ्वी सिंह ने 500, 200 और 100 रुपयों की तीन टिकट एजेंट से खरीदे थे और 500 रुपये की टिकट पर 10 करोड़ का ईनाम जीता है. अब पृथ्वी सिंह को लॉटरी टिकट और दस्तावेज चंडीगढ़ जाकर जमा करवाने होंगे और उसके बाद, 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा औऱ सात करोड़ रुपये उसके खाते में आएंगे.

Leave a Comment

2