ईद सेलिब्रेशन में दिखी खास दोस्ती: आमिर खान ने राज ठाकरे को ऐसे किया विदा, वीडियो वायरल

मुंबई आज 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। इस त्योहार पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर खूब रौनक देखी गई है। कई फिल्मी हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे। ईद की बधाई देने के बाद राज ठाकरे जब अपने घर लौटे तो उन्हें विदा करने आमिर खान नंगे पैर ही अपने घर से निकल आए। राज ठाकरे को विदा करने नंगे पैर चले आए आमिर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एमएनएस चीफ राज ठाकरे

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

आज 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। इस त्योहार पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर खूब रौनक देखी गई है। कई फिल्मी हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे। ईद की बधाई देने के बाद राज ठाकरे जब अपने घर लौटे तो उन्हें विदा करने आमिर खान नंगे पैर ही अपने घर से निकल आए।

राज ठाकरे को विदा करने नंगे पैर चले आए आमिर
आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एमएनएस चीफ राज ठाकरे आमिर खान को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राज ठाकरे जब कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए तो आमिर ने पैपराजी को पोज दिए। वे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे नंगे पैर हैं।
 
सपरिवार पहुंचे राज ठाकरे
ईद के अवसर पर राज ठाकरे अपने परिवार के साथ आमिर खान के घर पहुंचे। राज ठाकरे की पत्नी भी नजर आईं। राज ठाकरे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आए। इस वायरल वीडियो पर आमिर खान के फैंस भी उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।
 
आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते वर्ष फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। वहीं, इस साल वे 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' में नजर आए। दोनों ही फिल्में आमिर खान के प्रोडक्शन की हैं। आमिर अब 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इस फिल्म का निर्माण आमिर कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

2