युवाओं के लिए बड़ा अवसर: रीको में 98 पदों पर भर्ती का खुलासा

 जयपुर   राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न संवर्गों के 98 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रीको की इस नई भर्ती के अंतर्गत कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार एवं कनिष्ठ सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक एवं प्रोग्रामर प्रत्येक के 1 पद पर भर्ती की जा रही है। सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 21 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 4, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 8 पद, प्रारूपकार के 8 एवं कनिष्ठ सहायक के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 जयपुर 
 राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न संवर्गों के 98 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रीको की इस नई भर्ती के अंतर्गत कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार एवं कनिष्ठ सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक एवं प्रोग्रामर प्रत्येक के 1 पद पर भर्ती की जा रही है। सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 21 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 4, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 8 पद, प्रारूपकार के 8 एवं कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व रीको द्वारा सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

रीको राजस्थान सरकार का प्रमुख उपक्रम है, जो राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, उनके संचालन एवं रखरखाव तथा उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराने का कार्य करता है। वर्तमान में रीको के 33 इकाई कार्यालयों के माध्यम से 445 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं। राज्य के प्रतिष्ठित उपक्रम रीको में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारियां रीको की वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। 

Leave a Comment

2