टिमरनी में बच्चों द्वारा खोली गई पुस्तकालय, डॉ. श्रीकांत गंगवार ने किया उद्घाटन

टिमरनी टिमरनी में कुछ बच्चों ने मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस पुस्तकालय का उद्घाटन डॉ. श्रीकांत गंगवार एवं मीनाक्षी यादव, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भग्या रच वेलफेयर फाउंडेशन,  जो कि डॉक्टरों की एक सामाजिक संस्था है, के द्वारा पुस्तकालय के लिए कॉपी व अन्य स्टेशनरी सामग्री दान की गई। साथ ही संस्था का यह मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा पुस्तकालय परिसर में डस्टबिन भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टिमरनी
टिमरनी में कुछ बच्चों ने मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इस पुस्तकालय का उद्घाटन डॉ. श्रीकांत गंगवार एवं मीनाक्षी यादव, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भग्या रच वेलफेयर फाउंडेशन,  जो कि डॉक्टरों की एक सामाजिक संस्था है, के द्वारा पुस्तकालय के लिए कॉपी व अन्य स्टेशनरी सामग्री दान की गई।

साथ ही संस्था का यह मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा पुस्तकालय परिसर में डस्टबिन भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में शिक्षा और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा देते हैं।
 भग्या रच वेलफेयर फाउंडेशन, का यह कदम सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Leave a Comment

2