मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया  उमरिया उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में हजारों की संख्या में भव्य जवारा जुलूस निकाला गया।जिसने पूरे गांव को आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया।यह आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक रूप में देखने को मिला।जहां श्रद्धा का जन सैलाब उमर पड़ा। जुलूस में शामिल हजारों जवारे ने सड़कों पर हरियाली की मानव चादर बिछा दी।गांव की गलियां जयकारों से गूंज उठी।और हर ओर भक्ति का अद्भुत माहौल नजर आया।दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस भव्य दिव्य दृष्टि को देखने के लिए भारी संख्या में

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया 

उमरिया
उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में हजारों की संख्या में भव्य जवारा जुलूस निकाला गया।जिसने पूरे गांव को आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया।यह आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक रूप में देखने को मिला।जहां श्रद्धा का जन सैलाब उमर पड़ा। जुलूस में शामिल हजारों जवारे ने सड़कों पर हरियाली की मानव चादर बिछा दी।गांव की गलियां जयकारों से गूंज उठी।और हर ओर भक्ति का अद्भुत माहौल नजर आया।दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस भव्य दिव्य दृष्टि को देखने के लिए भारी संख्या में सहभागिता की। जवारा जुलूस मां बिरासिनी मंदिर से महामाया चौराहा बिलासपुर बस स्टैंड से होते हुए गांव की गलियों से होते हुए बखरी पहुंची।वही जगह-जगह पर नगर वासियों एवं भक्तों के द्वारा ठंडा पानी सरवत वितरण किया गया।अपने सिर पर जवारों को धारण किए बच्चे महिलाएं और युवा नंगे पांव पूरे गांव में घूमते नजर आए। जो आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की उपासना एवं कन्या पूजन के पश्चात आज मां के दरबार में यह ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया। मंदिर में लगभग 2200 जवारे कलश 151 अखंड ज्योत तेल की और 51 घी की दीपक से पूरा मंदिर परिसर जगमगाया हुआ था। जिससे पूरे गांव को भक्ति में बना दिया नंगे पैर चल रहे हैं श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए ग्रामवासी अपने घरों के सामने पानी डालते हुए नजर आए। जिससे जुलूस में शामिल लोगों को ठंडक मिल सके।मां काली के नेतृत्व में निकाली गई अनेक भाव इस जुलूस का मुख्य आकर्षण रही।झांकियां की भव्यता और धार्मिक भावनाओं ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।और आस्था का अद्भुत परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

Leave a Comment

2