युवाओं के लिए बड़ा मौका! भोपाल के 2 केंद्रों पर 1 जून से शुरू होगी सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा

छिंदवाड़ा  सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है. 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 1 जून से 12 जून तक भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 से मिलने शुरू हो गए हैं।  2026-27 के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

छिंदवाड़ा
 सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है. 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 1 जून से 12 जून तक भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 से मिलने शुरू हो गए हैं। 

2026-27 के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तारीखों की घोषणा भारतीय सेना द्वारा कर दी गई है. कई ग्रेडों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 12 जून 2026 तक भोपाल के 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

15 मई से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं एडमिट कार्ड
ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 4 शिफ्ट में आयोजित होगी. इस बार से अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जाएगा. एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. भोपाल में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

सेना भर्ती के लिए भोपाल में बनाए गए हैं दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसिटी, कोकटा बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल और आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, डानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल। 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य होगा. कोई भी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है. किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के टेलीफोन नंबर 0755-2540954 एवं 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। 

2