रामायण के ‘लक्ष्मण’ से मिलने के लिए फैन बना ‘झूठा भाई’, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण को हर घर में देखा जाता था. जिस तरह वो सीरियल लोगों के दिलों में बसा, उसे आज भी वहां से निकाल पाना मुश्किल है. रामायण के एक-एक किरदार को आज भी उतना प्यार मिलता है, जितना पहले मिला करता था. सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी आज भी अपने रोल के लिए याद रखे जाते हैं. सुनील लहरी की फैन फॉलोइंग आज भी काफी ज्यादा है. एक्टर से मिलने के लिए लोग कई पैंतरे ढूंढते रहते हैं. हाल ही में सुनील लहरी बताते हैं कि एक फैन उनकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण को हर घर में देखा जाता था. जिस तरह वो सीरियल लोगों के दिलों में बसा, उसे आज भी वहां से निकाल पाना मुश्किल है. रामायण के एक-एक किरदार को आज भी उतना प्यार मिलता है, जितना पहले मिला करता था. सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी आज भी अपने रोल के लिए याद रखे जाते हैं.

सुनील लहरी की फैन फॉलोइंग आज भी काफी ज्यादा है. एक्टर से मिलने के लिए लोग कई पैंतरे ढूंढते रहते हैं. हाल ही में सुनील लहरी बताते हैं कि एक फैन उनकी बिल्डिंग में खुद को उनका रिश्तेदार बताकर घुस गया था, ताकि वो उनसे मिल पाए. इस घटना ने उन्हें रामायण के दिनों की याद दिलाई.

सुनील लहरी के लिए लोगों की दीवानगी
अपने इंस्टाग्राम पर सुनील लहरी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया, 'हाल ही में मुझे मिलने कोई मेरी बिल्डिंग में आया, मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर. हमारे यहां की सिक्योरिटी ने जब चेक किया, तो पता लगा कि वो झूठ बोल रहा है. उसे फिर भगा दिया गया. इस बात ने मुझे रामायण का किस्सा याद दिला दिए. एक बार, कड़ी धूप में शूटिंग करने के बाद हमें 2-3 दिन का ब्रेक मिला. शरीर पूरा काला पड़ गया था, मैंने दाढ़ी नहीं बनाई थी और बालों में तेल लगाया हुआ था.'

'मैं स्टूडियो के मेन गेट के पास टहल रहा था और तभी एक साहब मुझे मिलने आते हैं और कहते हैं कि हैलो, मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं. मैंने उनसे पूछा कि आप कौन हैं, तो वो मुझसे बोले कि मैं उनका भाई हूं, भोपाल से आया हूं. कमाल है, मुझसे मिलने आए हैं लेकिन मुझे पहचान भी नहीं पाए और मेरा झूठा भाई बनकर आया है. कहते हैं ना, कि जब समय सही होता है तो अनजान भी रिश्तेदार बन जाते हैं. वाह री दुनिया, कमाल है.'

फैंस सुनील लहरी के इस किस्से को सुनकर काफी खुश नजर आए हैं. उन्हें एक्टर का किस्सा मजेदार लगा. वो उन्हें आज भी लक्ष्मण कहकर पुकार रहे हैं. सुनील लहरी अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को रामायण के किस्से सुनाते रहते हैं. ये भी उन्हीं किस्सों में से एक था, जिसे काफी सराहा जा रहा है.

Leave a Comment

2