वर्दी की आड़ में साजिश! रतलाम शराब दुकान लूटकांड में पुलिसकर्मी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम  शिवगढ़ में शराब दुकान पर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट व लूट के मामले में विभाग के आरक्षक की भूमिका सामने आने पर एसपी अमित कुमार ने कार्रवाई की है। शिवगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक बिल्लर सिंह को भी प्रकरण में आरोपित बनाकर हिरासत में लिया गया है। कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन बाइक जब्त की गई हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि 23 अक्टूबर की रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 27, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

रतलाम

 शिवगढ़ में शराब दुकान पर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट व लूट के मामले में विभाग के आरक्षक की भूमिका सामने आने पर एसपी अमित कुमार ने कार्रवाई की है। शिवगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक बिल्लर सिंह को भी प्रकरण में आरोपित बनाकर हिरासत में लिया गया है। कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन बाइक जब्त की गई हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मालूम हो कि 23 अक्टूबर की रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर यह घटना हुई थी। आरोपितों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन सुशील तिवारी और प्रबंधक 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मोतीलाल जाट निवासी पंथ पिपलाई इंदौर रोड जिला उज्जैन के साथ गेती के हत्थे, सीमेंट के टुकड़ों, शराब की बोतल और लात-घूंसों से मारपीट की थी। दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ मोबाइल भी ले गए थे। घटना में सुशील तिवारी के सिर में 13 टांके आए थे और हाथ में फ्रैक्चर हुआ था।