सड़क हादसे में मानवता की मिसाल: मंत्री अरोड़ा ने घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाया

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना शहर में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर अपने निवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जब उनका काफिला फिरोजपुर रोड पर मलहार कट के पास पहुंचा, तो वहां दो गाड़ियों की आमने-सामने की जोरदार

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

पंजाब के लुधियाना शहर में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर अपने निवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जब उनका काफिला फिरोजपुर रोड पर मलहार कट के पास पहुंचा, तो वहां दो गाड़ियों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो चुकी थी। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और उनमें सवार लोग अंदर फंसे हुए थे।

मंत्री अरोड़ा के आदेश पर सुरक्षाकर्मी राहत कार्य में जुटे
स्थिति को गंभीर देखते हुए मंत्री अरोड़ा तुरंत अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने मिलकर घायलों को सावधानीपूर्वक गाड़ियों से बाहर निकाला। इस दौरान मंत्री अरोड़ा ने तुरंत लुधियाना के प्रमुख अस्पताल में संपर्क कर एंबुलेंस भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी फोन कर घटना की सूचना दी, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य हो सके। कुछ ही देर में पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दिल्ली रवाना हुए मंत्री
घटना के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा लगभग 30 मिनट तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचा दिया जाए। जब एंबुलेंस घायलों को लेकर रवाना हो गई, तब वह वहां से दिल्ली के लिए आगे बढ़े। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री अरोड़ा की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। संकट की घड़ी में उनकी सक्रिय भूमिका ने घायलों को समय पर उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment

2