29 अक्टूबर 2026 को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए रखा है करवा चौथ का पावन व्रत
नई दिल्ली में शाम की पूजा का शुभ समय 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा
राजधानी दिल्ली में रात 8:17 बजे और नोएडा में 8:16 बजे निकलेगा चांद
मुंबई के निवासियों को चांद के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, यहाँ रात 9:00 बजे चंद्रोदय होगा
आज चतुर्थी तिथि रात 10:09 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी
करवा चौथ के दिन किसी प्रकार की भद्रा नहीं है; शाम की पूजा और चंद्रोदय निर्विघ्न संपन्न होंगे
आज करवा चौथ के साथ भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है
पूजा का मुहूर्त समाप्त होने को पारण न समझें; व्रत हमेशा चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही खुलेगा
सुबह रोहिणी नक्षत्र समाप्त होकर मृगशिरा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जिसमें ही संध्या पूजन और चंद्र दर्शन होंगे