इस साल अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व 25 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा

इसी दिन दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा और बप्पा को विदाई दी जाएगी

वैसे तो पूरा दिन शुभ है, लेकिन चौघड़िया के अनुसार खास मुहूर्त में विसर्जन करना उत्तम रहेगा

सुबह 6:11 बजे से 10:42 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया का विशेष संयोग रहेगा

यदि सुबह संभव न हो, तो दोपहर 12:13 बजे से 1:43 बजे तक 'शुभ' चौघड़िया में विसर्जन करें

शाम को बप्पा को विदाई देने के लिए 4:44 बजे से 6:14 बजे तक 'चर' चौघड़िया का शुभ समय है

रात के वक्त विसर्जन करने के लिए 9:14 बजे से 10:43 बजे तक 'लाभ' चौघड़िया का मुहूर्त रहेगा

विसर्जन से पहले भगवान गणेश को फूल, दूर्वा, मोदक और प्रिय भोग अर्पित कर विधिवत पूजा करें

बप्पा की आरती उतारकर अपनी मनोकामनाएं उनके सामने रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर प्रतिमा का विसर्जन करें