आज 19 सितंबर 2026 को श्री राधा रानी का प्राकट्य दिवस यानी राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है

राधा रानी की मध्याह्न पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:29 बजे से दोपहर 12:56 बजे तक रहेगा

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज दोपहर 3:26 बजे तक समाप्त होगी

बरसाना और वृंदावन के मंदिरों में राधा अष्टमी के अवसर पर विशेष उत्सव और श्रृंगार किया जाता है

सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और मंदिर की सफाई कर राधा अष्टमी व्रत का संकल्प लें

पूजा की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर श्री राधा-कृष्ण या लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करें

मध्याह्न मुहूर्त में पंचामृत और शुद्ध जल से अभिषेक कर राधा रानी का भव्य श्रृंगार करें

राधा रानी को खीर, माखन-मिश्री, मौसमी फल और पंचामृत का विशेष भोग लगाएं

इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों को प्रेम, भक्ति और सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है