इस साल पितृ पक्ष 26 नहीं बल्कि 27 सितंबर से शुरू होने जा रहा है
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा रहेगी
पूर्णिमा समाप्त होने के बाद 27 सितंबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष आरंभ हो जाएगा
यह विशेष 15 दिन का काल देवी-देवताओं की बजाय पूरी तरह दिवंगत पूर्वजों को समर्पित होता है
इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और दान-पुण्य करते हैं
धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में विधि-विधान से पूजा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है
इस बार पितृ पक्ष 27 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा
27 सितंबर को पहला प्रतिपदा श्राद्ध किया जाएगा और अनुष्ठान शुरू होंगे
10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन होगा
Learn more