घर पर ऐसे तैयार करें ठंडक भरा केसर-बादाम शरबत

होली पर मिठास और ठंडक दोनों बढ़ाने के लिए घर पर केसर-बादाम शरबत बनाया जा सकता है

शरबत बनाने के लिए बादाम और खरबूजे के बीज को 2–4 घंटे भिगो दें

पानी और चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करें, नींबू की बूंद डालकर झाग हटाएं

केसर डालकर चाशनी को ठंडा होने दें

भीगे हुए बादाम और खरबूजे के बीज को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार करें

इलायची पाउडर और पेस्ट को ठंडी चाशनी में मिलाकर शरबत तैयार करें

शरबत सर्व करने के लिए एक भाग शरबत और चार भाग दूध या पानी मिलाएं, ऊपर से काजू-पिस्ता सजाएं

शरबत को एयरटाइट बोतल में फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है और इस्तेमाल से पहले हल्का हिलाएं

होली पर शेयर करें ये प्यारे मैसेज