98th Academy Awards: भारत की टूटीं उम्मीदें, ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’

98वें ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन 22 जनवरी को घोषित किए गए। इस बार भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह नहीं बना पाई, जिससे भारतीय फैंस की उम्मीदें टूट गईं।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 22, 2026

98th Academy Awards: ऑस्कर 2026 के 98वें नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी को की गई। इस बार कई हॉलीवुड फिल्मों ने अपनी जगह बनाई, लेकिन भारत की ओर से भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाने से चूक गई। फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म नॉमिनेशन में शामिल होगी, लेकिन अंतिम सूची में इसका नाम न होने से भारतीय दर्शकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल से दर्शकों को हंसा रहे जेठालाल, अपनी फीस को लेकर किया खुलासा

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 5 फिल्में

ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इस बार पांच फिल्मों को जगह मिली है।

  • ब्राजील की The Secret Agent
  • फ्रांस की It Was Just an Accident
  • नॉर्वे की Sentiment Value
  • स्पेन की Sirat
  • ट्युनिशिया की The Voice of Hind Rajab

इन फिल्मों ने अंतिम नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई, जबकि भारत की ‘होमबound’ इस दौड़ से बाहर हो गई।

Border 2 Advance Box Office Collection Day 1: एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर होगी धमाकेदार ओपनिंग

विशाल जेठवा की प्रतिक्रिया

विशाल जेठवा की प्रतिक्रिया
विशाल जेठवा की प्रतिक्रिया

‘होमबound’ के कलाकार विशाल जेठवा ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन आखिरी 15 फिल्मों में शॉर्टलिस्ट होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने भारत को वैश्विक स्तर पर रिप्रेजेंट किया और यह उनके लिए गर्व की बात है। विशाल ने कहा, “हम इतने आगे आए थे तो थोड़ी उम्मीदें जरूर थीं। लेकिन जितने भी लोगों ने यह फिल्म देखी, उन्होंने इसे पसंद किया और इसकी कहानी को मजबूत बताया। यह भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है।”

फिल्म का निर्देशन और कलाकार

होमबाउंड का निर्देशन नीरज घायवान ने किया था। फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इसके अलावा शालिनी वत्सा और चंदन के आनंद जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा रहे। फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले और इसकी कहानी व प्रस्तुति की काफी सराहना की गई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई।

प्रोडक्शन और समीक्षाएं

इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स ने एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी बताया। दर्शकों ने भी इसकी भावनात्मक अपील को सराहा। लेकिन व्यावसायिक रूप से यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी हिंदी की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें लाइफटाइम कमाई