प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से 2117 कि.मी. लंबी 963 सड़कों का होगा निर्माण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV अंतर्गत मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान सहित अनेक

जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV अंतर्गत मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

योजना में सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

इन राज्यों के प्रतिनिधि/अधिकारी होंगे शामिल

भैरूंदा के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, उड़ीसा, गुजरात, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, अंडमान निकोबार, लद्दाख, पुदुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।

 

Leave a Comment

2