12th June Theater Release: थिएटर्स में महाविस्फोट! एक साथ रिलीज हो रही हैं 9 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश

12 जून का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 9 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' शामिल हैं, जो अलग-अलग जॉनर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

12th June Theater Release

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 11, 2026

12th June Theater Release: भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए यह वीकेंड बेहद रोमांचक होने जा रहा है। आगामी 12 जून (शुक्रवार) को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की एक बड़ी खेप दस्तक देने के लिए तैयार है। इस दिन एक-दो नहीं, बल्कि कुल 9 फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का तड़का शामिल है। हॉरर, रोमांटिक ड्रामा, सस्पेंस और पॉलिटिकल ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों के चलते दर्शकों के पास मनोरंजन के ढेरों विकल्प मौजूद होंगे। आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज हो रही प्रमुख फिल्मों के बारे में।

भारत भाग्य विधाता: कंगना रनौत की नई फिल्म

बताते चले कि, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्मों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ है। मनोज तापड़िया के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई में हुए आतंकी हमले के बैकड्रॉप पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत ने एक कर्मठ स्टाफ नर्स की मुख्य भूमिका निभाई है।

यह फिल्म अस्पताल के उस मेडिकल स्टाफ के अदम्य साहस, समर्पण और मानसिक मजबूती को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसने गोलियों की गूंज के बीच बेहद मुश्किल हालातों में भी मरीजों की जान बचाई और एक गुमनाम हीरो बनकर उभरे।

फिल्म के मुख्य किरदार और सहयोगी कलाकार

फिल्म के मुख्य किरदारों और सहयोगी कलाकारों की बात करें तो इसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

मैं वापस आऊंगा: इम्तियाज़ अली का रोमांटिक ड्रामा

फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली एक बार फिर दर्शकों को भावनाओं के सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक बेहद इमोशनल और कई पीढ़ियों की कहानी को समेटे हुए एक अनोखा रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म मुख्य रूप से अधूरी मोहब्बत, यादों और अपनों को खोने की तड़प जैसे विषयों को छूती है।

इस लव स्टोरी और मल्टी-जेनरेशन ड्रामा में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक ऐसे बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं, जो देश के विभाजन का दंश झेल चुका है। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी धुंधली होती यादें उन्हें 1947 के दौर में शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी की तरफ खींच ले जाती हैं। अतीत और वर्तमान के बीच झूलती इस कहानी में युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ कर रहे हैं, जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।

गवर्नर – द साइलेंट सेवियर: मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल-इकोनॉमिक थ्रिलर

वहीं, दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को लेकर भी दर्शकों के बीच भारी बज बना हुआ है। चिन्मय डी. मांडलेकर के कुशल निर्देशन में बनी यह हिंदी फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में भारत पर आए गंभीर वित्तीय संकट और आर्थिक मंदी की वास्तविक घटना पर आधारित है।

फिल्म की मुख्य कहानी और बायोग्राफिकल ड्रामा के केंद्र में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमणन हैं, जिनका दमदार किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया है। फिल्म में बेहद बारीकी से दिखाया गया है कि कैसे एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी सूझबूझ और कड़े फैसलों से देश को दिवालिया होने और आर्थिक बर्बादी की कगार से बाहर निकाला था। यह फिल्म भी 12 जून से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।