मनेन्द्रगढ़ में दिव्यांग शिविर में 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ में 09 जनवरी 2026 को नगर स्थित अमृत सदन में दिव्यांगजनों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आवश्यक सुधार कार्य करना था, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। शिविर के दौरान कुल 25 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, वहीं 55 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मनेन्द्रगढ़.

मनेन्द्रगढ़ में 09 जनवरी 2026 को नगर स्थित अमृत सदन में दिव्यांगजनों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आवश्यक सुधार कार्य करना था, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

शिविर के दौरान कुल 25 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, वहीं 55 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। इस शिविर में आधार (UIDAI) के प्रतिनिधि सौरभ रामटेके, ई-जिला प्रबंधक नारायण केंवट तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ-साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) मैनेजर एवं सीएससी संचालक भी शिविर में उपस्थित रहकर तकनीकी एवं संचालन संबंधी सहयोग कर रहे थे।

अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया, जिससे दिव्यांगजनों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। उपस्थित दिव्यांगजनों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी करने में बड़ी सुविधा मिलती है। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Comment

2