बालोद में प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी में शामिल होने 70 सदस्यीय दल रवाना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता हेतु जीपीएम जिले से 70 सदस्यीय दल रवाना हो गए हैं। यह जंबूरी ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे देशभर से लगभग 10 हजार रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं। दल को विदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले से कुल 29 रोवर, 29 रेंजर एवं प्रभारी दल के सदस्यों को औपचारिक रूप से विदा किया गया। राज्य स्तर पर जिला प्रभारी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.

प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता हेतु जीपीएम जिले से 70 सदस्यीय दल रवाना हो गए हैं। यह जंबूरी ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे देशभर से लगभग 10 हजार रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं। दल को विदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिले से कुल 29 रोवर, 29 रेंजर एवं प्रभारी दल के सदस्यों को औपचारिक रूप से विदा किया गया। राज्य स्तर पर जिला प्रभारी के रूप में डीओसी स्काउट डॉ. एश्ले केनेथ डगलस एवं डीओसी गाइड अर्चना सैमुअल मसीह के नेतृत्व में जिले की टीम जंबूरी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु रवाना हुई है। जिले से दल के प्रभारियों में राम कृष्ण कश्यप, विजय तिवारी, संगीता कैवर्त, गायित्री लहरे, मीनू देवांगन एवं प्रियंका विश्वकर्मा शामिल हैं। सभी के मार्गदर्शन में दल सुरक्षित एवं उत्साहपूर्वक ग्राम दुधली के लिए प्रस्थान कर गया। जिले के स्काउट-गाइड परिवार एवं शिक्षा विभाग ने दल की सफल सहभागिता की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

2