Unlimited 5G: आज के समय में 5G लोगों की आम जरूरत बनती हुई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में बड़े आकर्षक शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है “Unlimited 5G”। यह शब्द सुनते ही यूजर्स को लगता है कि बिना किसी लिमिटेशन के हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। लेकिन सवाल ये आता है कि क्या ये पूरी तरह से सच है या फिर इसके पीछे कुछ शर्तें छिपी हुई हैं? आइए डिटेल में जानते हैं।
iPhone 16 Plus: Amazon–Flipkart फेल! यहां से कम दामों में लें iPhone 16 Plus
क्या सच में अनलिमिटेड है?
आपको बता दें कि, जब यूजर्स “अनलिमिटेड” शब्द देखता है तो वह यह मान लेता है कि उसे डेटा की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में अनलिमिटेड का मतलब अक्सर थोड़ा अलग होता है। ज्यादातर मामलों में यह सुविधा फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत दी जाती है, जिसमें एक तय सीमा के बाद स्पीड घट सकती है या सेवाएं सीमित हो सकती हैं।
5G प्लान्स की सच्चाई
अगर Airtel और Vodafone Idea के अनलिमिटेड 5G प्लान्स की बात करें, तो यहां “अनलिमिटेड” शब्द पूरी तरह से आज़ादी नहीं देता। टेलीकॉम से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों कंपनियों के 5G प्लान्स में FUP लागू होती है। आमतौर पर यूजर्स को करीब 300GB डेटा प्रति 28 दिन तक ही फुल 5G स्पीड मिलती है। जैसे ही यह लिमिट पूरी होती है, उसके बाद इंटरनेट स्पीड कम हो सकती है या फिर 5G का लाभ सीमित हो जाता है। यानी नाम भले ही अनलिमिटेड हो, लेकिन इस्तेमाल पर एक अदृश्य सीमा जरूर होती है।
Galaxy Z Fold 8: Apple और Samsung का तगड़ा मुकाबला, आएगा ये बेहतरीन फीचर!
Reliance Jio के Unlimited 5G प्लान्स क्यों हैं अलग?

Reliance Jio के मामले में तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शर्तों में 5G डेटा को लेकर किसी स्पष्ट FUP लिमिट का जिक्र नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल Jio ने अपने 5G यूजर्स के लिए किसी तय डेटा सीमा की घोषणा नहीं की है।
ऐसे में अगर कोई यूजर महीने में 300GB से ज्यादा 5G डेटा का इस्तेमाल करता है, तब भी उसे हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का लाभ मिल सकता है। इसी वजह से मौजूदा समय में Jio को भारत की एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी माना जा रहा है, जो बिना घोषित लिमिट के 5G डेटा ऑफर कर रही है।
रिचार्ज से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

“Unlimited 5G” का दावा हर कंपनी के लिए एक जैसा नहीं है। Airtel और Vi के प्लान्स में अनलिमिटेड शब्द के साथ FUP की शर्त जुड़ी होती है, जबकि Jio के मामले में फिलहाल ऐसी कोई सीमा सामने नहीं आती। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले सिर्फ प्लान के नाम पर भरोसा न करें। बेहतर यही है कि आप टर्म्स और कंडीशंस को ध्यान से पढ़ें और यह समझें कि अनलिमिटेड डेटा का असली मतलब क्या है। सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपको बाद में किसी भी तरह की परेशानी या निराशा से बचा सकता है।
Tata Punch Facelift 2026: डिजाइन, इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव










