Weather Update: जनवरी के आख़िरी दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर तेज़ हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है और बारिश के बाद कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में मौसम के पलटने की संभावना जताई है।
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में ठंड का असर, IMD ने जारी की चेतावनी
घना कोहरा और शीतलहर
आज 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर छाई रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। शीतलहर के कारण ठंडक और अधिक महसूस होगी। अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश की संभावना है।
राजधानी और एनसीआर के जिलों की स्थिति
लखनऊ में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम को कोहरा रहेगा, जबकि दिन में धूप निकल सकती है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाज़ियाबाद में भी येलो अलर्ट है। इन जिलों में ठंडी हवाओं के कारण सिहरन और अधिक महसूस होगी।
Weather Update: गणतंत्र दिवस के बाद जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में बर्फबारी
22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में अत्यधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है। इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है, जिससे यातायात पर गंभीर असर पड़ सकता है।
येलो अलर्ट वाले जिले
नोएडा, गाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, हरदोई, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर और देवरिया में मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 फरवरी से मौसम में बदलाव
31 जनवरी दोपहर के बाद से मौसम का रुख बदलना शुरू होगा। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी यूपी के जिलों—नोएडा, गाज़ियाबाद, आगरा आदि में तेज़ बारिश की संभावना है। 2 और 3 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और अधिक बढ़ सकती है।









