गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनदर्शन में 33 लोगों ने कलेक्टर को दिए आवेदन

गौरेला पेंड्रा मरवाही. साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 33 लोगों ने विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी को आवेदन दिए। अरपा सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में आवेदकों ने कतार में लगकर कलेक्टर को आवेदन दिए और अपनी मांगों-समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन किया और उनका परीक्षण कर शीघ्रता से निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों की तत्परता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करने कहा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु तहसीलदार द्वारा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 33 लोगों ने विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी को आवेदन दिए। अरपा सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में आवेदकों ने कतार में लगकर कलेक्टर को आवेदन दिए और अपनी मांगों-समस्याओं से अवगत कराया।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन किया और उनका परीक्षण कर शीघ्रता से निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों की तत्परता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करने कहा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु तहसीलदार द्वारा एग्रीस्टेक अप्रुवल कराने, बिजली बिल में छूट देने, फौती नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, नक्शा सुधार, रिकार्ड दुरूस्ती, राहत राशि दिलाने, जप्त किए गए धान को वापस दिलाने, बैंक द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने, आवास मित्र द्वारा अनियमितता करने आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।

Leave a Comment

2