5 अगस्त से शुरू होगी 23 कोच की स्पेशल ट्रेन, मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों को मिलेगा फायदा

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। बुंदेलखंड वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 19, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

छतरपुर

 बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

बुंदेलखंड वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात

इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज – यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर समेत बुंदेलखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत की राह बेहद आसान और सुलभ हो जाएगी। बेंगलुरु में नौकरी और पढ़ाई करने वाले बुंदेलखंड के नागरिकों के लिए त्योहारों के इस मौसम में यह ट्रेन एक बेहतरीन सौगात साबित होगी।

 

2