MP की 22 लाख बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा! CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए ₹99 करोड़

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल के 311 करोड़ रुपये पात्र बहनों के खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हम चाहते हैं कि सबके घरों में खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समर्पण भाव से सबकी सेवा है और अंत्योदय

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 13, 2026

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल के 311 करोड़ रुपये पात्र बहनों के खातों में अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हम चाहते हैं कि सबके घरों में खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समर्पण भाव से सबकी सेवा है और अंत्योदय ही अंतिम लक्ष्य है।

35 लाख से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों के खातों में पहुंचे 211 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये अंतरित किए। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में संबंधित हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों के सम्मान और सबकी खुशी से बढ़कर दूसरा कोई त्यौहार नहीं है, इसीलिए हमने आने वाले त्योहारों पर सबसे पहले बुजुर्गों को पेंशन राशि अंतरित करने का फैसला लिया।
22 लाख बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: 99 करोड़ सब्सिडी खातों में ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की। बहनों के खातों में करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन तो बहनों का ही माह होता है। बहनें खुश न हों, तो घर में रौनक नहीं होती, इसीलिए हमने अभी से ही उन्हें रक्षाबंधन का उपहार देना शुरू कर दिया है।

हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान, मंत्रियों ने भी किया संबोधित
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया।