मंगोलियाई रिंग में एशियाई मुक्केबाजी में हरियाणा के 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

भिवानी. भारतीय मुक्केबाजी संघ ने पटियाला कैंप में चल रहे मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करते हुए नंबर वन रैंकिंग जारी कर दी है। इसके तहत मंगोलिया में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक होने वाली एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय मुक्केबाजों का चयन किया गया है। मंगोलिया जाने वाले दल में 20 में से 11 हरियाणवी हैं। लड़कियों में पांच और लड़कों में छह मुक्केबाज हरियाणा से चयनित हुए हैं। चयनित मुक्केबाज मंगोलियाई रिंग में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जो भारतीय टीम चयनित हुई है उसमें हरियाणा की भागीदारी 55

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भिवानी.

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने पटियाला कैंप में चल रहे मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करते हुए नंबर वन रैंकिंग जारी कर दी है। इसके तहत मंगोलिया में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक होने वाली एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय मुक्केबाजों का चयन किया गया है।

मंगोलिया जाने वाले दल में 20 में से 11 हरियाणवी हैं। लड़कियों में पांच और लड़कों में छह मुक्केबाज हरियाणा से चयनित हुए हैं। चयनित मुक्केबाज मंगोलियाई रिंग में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जो भारतीय टीम चयनित हुई है उसमें हरियाणा की भागीदारी 55 प्रतिशत है। इनमें महिला मुक्केबाजों की भागीदारी 50 प्रतिशत तो पुरुष मुक्केबाजों की भागीदारी 60 प्रतिशत है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के मुक्केबाज युवा खेलों के प्रति कितने गंभीर हैं। हरियाणा की खेल नीति के तहत खेल ओर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

देश का नाम रोशन करते हैं –
हमारे मुक्केबाज हमेशा अपनी बेस्ट परफोरमेंस से प्रदेश और देश का नाम विदेशी धरती पर रोशन करते रहे हैं। मंगोलियाई रिंग में भी हमारे मुक्केबाज खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतर कर खुद को साबित करेंगे।
-एडवोकेट राजनारायण पंघाल, खेल प्रेरक

भारतीय मुक्केबाज टीम बेहतर –
भारतीय मुक्केबाज टीम बेहतर टीम है। पहले भी बेस्ट परफोरमेंस देती रही है। मंगोलिया में भी बेहतरीन खेल का परिचय देंगे।
-धर्मेंद्र यादव, अर्जुन अवार्डी कोच भारतीय टीम।

Leave a Comment

2