10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित बच्चों ने मारी बाजी

बड़वानी. आज घोषित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, बड़वानी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी परंपरा को कायम रखा है। सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कुल 190 छात्र-छात्राओं में से 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। इसी प्रकार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 93% रहा। कक्षा 12वीं में 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 4 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 115 छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे वे शासन की

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बड़वानी.
आज घोषित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, बड़वानी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी परंपरा को कायम रखा है। सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कुल 190 छात्र-छात्राओं में से 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 93% रहा। कक्षा 12वीं में 189 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 4 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 115 छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे वे शासन की लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र बने हैं।

संस्था के विज्ञान संकाय के छात्र आर्यन मनोहर कानासे ने शासकीय विद्यालयों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। संस्था के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ परिणाम देने का संकल्प लिया है।

Leave a Comment

2